डीआईजी कार्यालय पर भारतीय कश्यप सेना का प्रदर्शन,
सीओ और एसएसपी के पी.आर.ओ पर गंभीर आरोप, कार्रवाई तक धरना जारी रखने की चेतावनी
अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित डीआईजी कार्यालय के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब भारतीय कश्यप सेना संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरने पर बैठ गए। संगठन ने आरोप लगाया कि एक पूर्व धरना-प्रदर्शन के दौरान क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पर उनका ज्ञापन फाड़ने का आरोप लगाया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने इन दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के नेताओं का कहना है कि जब तक आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक डीआईजी कार्यालय पर उनका धरना और प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
डीआईजी कार्यालय पर भारतीय कश्यप सेना का प्रदर्शन सीओ और एसएसपी के पी.आर.ओ पर गंभीर आरोप कार्रवाई तक धरना जारी रखने की चेतावनी
