मथुरा यमुना जी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत बंगाली घाट विश्राम घाट राजा घाट आदि का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने यमुना जी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत बंगाली घाट, विश्राम घाट, राजा घाट आदि का निरीक्षण किया।

मथुरा जिलाधिकारी ने आम-जनमानस से यमुना जी के पास न जाने की अपील की। जिलाधिकारी ने लोगों की सुरक्षा हेतु लगाए गए बैरियर एवं बैरीकेडिंग का अवलोकन किया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को निर्देश दिए कि घाटों के निकट निरंतर सतर्कता बरते तथा अनाउंसमेंट करते रहे। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों के निकट गश्त करते रहे तथा लोगों को जागरूक करते रहे तथा आम जनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनको पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्री गीता (बिरला) धर्मशाला में स्थापित शेल्टर होम / बाढ़ शरणालय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाना खिलाया। उन्हें खाने में सब्जी, पूड़ी, हलवा, बेसन का लड्डू तथा पेठा परोसा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी परिवार को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने मेडिकल टीम की उपस्थिति को चेक किया तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों को दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वृंदावन स्थित मोदी भवन, गुरुकुल विश्वविद्यालय, मालूक पीठ आश्रम में स्थापित शेल्टर होम / बाढ़ शरणालय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से वार्ता की तथा सभी का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु पुलिस-प्रशासन कटिबद्ध है। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुविधाओं हेतु भोजन, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, मेडिकल टीम, विद्युत, जेनरेटर, पंखे, गद्दे, चादर, तकिया आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रम में पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने विभिन्न परिवारों की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि सभी पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करे, भोजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। कोई भी पशु भूखा नहीं रहना चाहिए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यमुना जी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत वृंदावन परिक्रमा मार्ग तथा कालीदेह मंदिर के आस-पास का निरीक्षण किया। उन्होंने आम-जनमानस से वार्ता की तथा जलस्तर बढ़ने पर नज़दीकी बाढ़ शरणालय स्थल पर जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने सभी से यमुना जी से दूर रहने का आग्रह भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *