एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से बची बुजुर्ग की जान
अलीगढ़। जनपद में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।
घटना का विवरणरू प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसनपुर (ब्लॉक धनीपुर) निवासी सुरेश चंद्र (उम्र 65 वर्ष) घर से नाराज होकर दाऊद खान रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर चले गए थे। आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर लेटे सुरेश चंद्र के ऊपर से एक मालगाड़ी गुजर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, हाथ और पैरों में काफी गंभीर चोटें आई थीं।
रेस्क्यू और उपचाररू घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुँची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी (म्डज्) शशिकांत ने तत्काल लखनऊ स्थित विशेषज्ञों (डॉक्टर) से फोन पर सलाह ली और मौके पर ही घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद पायलट होमवीर के साथ मिलकर उन्होंने घायल व्यक्ति को कुशलतापूर्वक मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, अलीगढ़ में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, समय पर उपचार मिलने के कारण बुजुर्ग की स्थिति अब सामान्य बनी हुई है। इस साहसिक कार्य पर 102ध्108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मोहम्मद अरशद ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा ईएमटी शशिकांत और पायलट होमवीर ने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। उनकी सजगता से एक कीमती जान बचाई जा सकी है। इसके लिए दोनों प्रशंसा के पात्र हैं और जल्द ही उन्हें जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से बची बुजुर्ग की जान
